KPG Tech - दोस्तों, Arattai App पर एक जबरदस्त नया feature आ गया है जिसका नाम है Arattai Verification Program। अब आप अपनी Arattai Profile पर Green Badge (हरा टिक) और अपने Channel पर Blue Badge (नीला टिक) पा सकते हो - वो भी बिल्कुल 100% Free में। आज इस लेख में हम आपको Green Badge और Blue Badge पाने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताएंगे। कि किस badge के लिए कैसे apply करते हैं।
Arattai पर कितने तरह के Verification Badges हैं?
दोस्तों, Arattai पर तीन तरह के verification badges मिलते हैं। पहला है Green Badge जो आम users के लिए है - इसे Aadhaar App से face verification करके तुरंत मिल जाता है। दूसरा है Blue Badge जो Content Creators, Channels, Public Figures, Media Houses और Registered Businesses के लिए है - इसे Arattai team manually review करके देती है। तीसरा है Grey Badge जो सिर्फ सरकारी संस्थाओं और officials के लिए reserved है।
Green Badge कैसे मिलेगा? - पूरा Step by Step तरीका
दोस्तों, Green Badge पाना बेहद आसान है और यह काम सिर्फ कुछ मिनटों में हो जाता है। इसके लिए आपके phone में Aadhaar App (Government of India की official app) installed होनी चाहिए और उसमें आपका account बना होना चाहिए। दूसरी जरूरी बात यह है कि आपकी Arattai Profile का नाम वही होना चाहिए जो आपके Aadhaar Card पर है। अगर नाम match नहीं करेगा तो verification नहीं होगा।
Step 1 - सबसे पहले अपने phone में Google Play Store से official Aadhaar App (Pehchaan) download करें और उसमें अपना account पूरी तरह setup कर लें।
Step 2 - Arattai App खोलें और Profile Settings में जाकर check करें कि आपका नाम Aadhaar Card से बिल्कुल match करता है। अगर नहीं करता तो पहले नाम update करें।
Step 3 - Arattai App के Home Screen पर ऊपर दाईं तरफ 3 dots यानी Menu पर tap करें और वहां "सत्यापन करें" यानी Verify वाले option को select करें।
Step 4 - System आपके Arattai profile name और Aadhaar name का मिलान करेगा। अगर नाम match हो गए तो अगले step पर जाएंगे।
Step 5 - App आपको automatically official Aadhaar App पर redirect कर देगा। वहां आपको अपना Face Scan देना होगा यानी camera के सामने अपना चेहरा दिखाना होगा।
Step 6 - Face successfully verify होते ही आपकी Arattai Profile पर तुरंत Green Badge लग जाएगा। बस हो गया!
Blue Badge कैसे मिलेगा? - Channel Verification का पूरा तरीका
दोस्तों, अगर आपका Arattai पर कोई News Channel, Tech Channel या Content Channel है तो आप Blue Badge के लिए apply कर सकते हो। लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी conditions पूरी करनी होंगी।
Blue Badge के लिए आपके Arattai Channel पर कम से कम 100 followers होने चाहिए। Channel कम से कम 30 दिन पुराना होना चाहिए और पिछले 1 महीने में active रहा हो यानी कम से कम 1 post हो। आपके 2 official social media profiles जैसे YouTube, Instagram या Website के links होने चाहिए। और सबसे जरूरी - अपने YouTube या Instagram के Bio में अपने Arattai Channel का link जरूर डालें ताकि ownership confirm हो सके।
अब Blue Badge के लिए apply करने का तरीका बताते हैं। आपको verification@arattai.in पर email भेजना होगा। नीचे दिया गया email format copy करो और अपनी details भरकर send करो।
To: verification@arattai.in Subject: Application for Blue Badge - Arattai Channel Verification Hello Arattai Team, I would like to apply for the Blue Verification Badge for my Arattai Channel. Here are my details: Arattai Username/Handle: @YourChannelUsername Channel Display Name: [अपने Channel का नाम लिखें] Category: Content Creator / Tech News Proof of Ownership & Official Profiles: 1. YouTube Channel: [YouTube Channel का link] 2. Website / Social Profile: [Website या Social Media का link] Note: I have added my Arattai channel link in the Bio/About section of my official social media profiles for ownership confirmation. Kindly review my application and issue the Blue Badge to my channel. Best regards, [आपका नाम] Arattai Registered Email: [आपकी Email ID] Phone Number: [आपका Mobile Number]
Blue Badge मिलने में कितना समय लगेगा?
दोस्तों, email भेजने के बाद Arattai team आपके सभी claims और social links को manually review करती है। Review complete होने के बाद आपको email या Arattai Alerts Chat के जरिए update मिल जाएगा। अगर application reject हो जाए तो 15 दिन बाद कमियां सुधारकर दोबारा apply कर सकते हो।
जरूरी बातें जो ध्यान रखें
दोस्तों, कुछ जरूरी बातें हैं जो आपको पता होनी चाहिए। पहली बात - Arattai का पूरा verification program 100% Free है - कोई पैसे नहीं लगते। दूसरी बात - अगर किसी profile या channel को Blue Badge मिल जाता है तो वह Green Badge की जगह ले लेता है। तीसरी बात - एक बार Blue Badge मिलने के बाद आपका Unique Name, Display Name और Profile Picture lock हो जाता है। अगर आप इन्हें बदलते हो तो badge re-review में चला जाएगा। चौथी बात - Green Badge के लिए आपकी Arattai profile का नाम और Aadhaar Card का नाम बिल्कुल same होना चाहिए वरना verification नहीं होगा।
Frequently Asked Questions
Q - क्या Arattai verification के पैसे लगते हैं?
नहीं, Arattai का verification program पूरी तरह Free है।
Q - Green Badge मिलने में कितना समय लगता है?
Face scan successful होते ही तुरंत Green Badge मिल जाता है - कोई waiting नहीं।
Q - अगर Aadhaar App पर face scan fail हो जाए तो?
कुछ देर बाद दोबारा try करें। अच्छी lighting में और साफ background में try करने से scan better होता है।
Q - क्या बिना 100 followers के Blue Badge मिल सकता है?
नहीं, Blue Badge के लिए minimum 100 followers और 30 दिन पुराना channel होना जरूरी है।
तो दोस्तों, अब आप जान गए हो कि Arattai पर Green और Blue Badge कैसे मिलता है। अगर अभी तक Arattai download नहीं किया है तो आज ही करो - यह बिल्कुल free, ad-free और 100% Made in India app है। अगर यह जानकारी आपके काम आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही टेक जानकारी के लिए KPG Tech को फॉलो करते रहें!
इसे भी पढ़ें : Arattai Messenger का नया अपडेट आया, v1.48.6 में मिले कई नए सुधार और फीचर्स




Thank You for comment