WhatsApp Security Tips: अकाउंट हैक होने से बचाने वाली 5 जरूरी सेटिंग्स

WhatsApp आज हर किसी की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, लेकिन बहुत कम लोग इसकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग्स का सही इस्तेमाल करते हैं। ... और पढ़ें
WhatsApp अकाउंट सुरक्षित रखने की 5 जरूरी सेटिंग्स
HIGHLIGHTS
  • Two-Step Verification ऑन करके अपने WhatsApp नंबर को किसी और डिवाइस पर रजिस्टर होने से रोकें।
  • Chat Lock और Silence Unknown Callers जैसे फीचर्स से पर्सनल डेटा को अनजान लोगों से सुरक्षित रखें।
  • OTP फॉरवर्ड स्कैम और कॉल फॉरवर्डिंग कोड वाले नए हैकिंग तरीकों से बचना आज सबसे जरूरी है।

KPG Tech News : WhatsApp आज सिर्फ चैटिंग का ऐप नहीं रहा, बल्कि यह परिवार से बातचीत, ऑफिस का काम, बिजनेस अपडेट्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स शेयर करने तक, हर जगह इस्तेमाल हो रहा है। WhatsApp पर्सनल मैसेजेस और कॉल्स के लिए डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन तो देता है, लेकिन सिर्फ इतना काफी नहीं है। अगर आप अपने अकाउंट को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी प्राइवेसी सेटिंग्स खुद ऑन करनी होंगी। नीचे हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप 5 ऐसी सेटिंग्स बता रहे हैं जो हर यूजर को तुरंत इनेबल कर लेनी चाहिए।


1. Two-Step Verification ऑन करें

सबसे पहली और सबसे जरूरी सेटिंग है Two-Step Verification। जब भी कोई आपके WhatsApp नंबर को किसी दूसरे डिवाइस पर रजिस्टर करने की कोशिश करता है, यह सेटिंग एक एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन लेयर जोड़ देती है।


कैसे ऑन करें : Settings में जाएं, फिर Account पर टैप करें, उसके बाद Two-step verification में जाकर Turn on पर क्लिक करें। यहां 6-डिजिट का एक PIN बनाएं। PIN के लिए अपनी बर्थ-डेट जैसे आसान कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करने से बचें। इसके साथ आप PIN रिकवर करने के लिए एक ईमेल एड्रेस भी दे सकते हैं।


फायदा : अगर कोई हैकर आपका SMS वेरिफिकेशन कोड चुरा भी लेता है, तो भी वह बिना आपके 6-डिजिट PIN के आपके नंबर पर WhatsApp एक्टिवेट नहीं कर पाएगा।


2. पर्सनल डिटेल्स की प्राइवेसी कंट्रोल करें

अगर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में बिजनेस कॉन्टैक्ट्स, पुराने सहकर्मी, डिलीवरी बॉय जैसे ऐसे लोग शामिल हैं जिनसे आप रेगुलर बात नहीं करते, तो प्रोफाइल फोटो, अबाउट, स्टेटस और लास्ट सीन जैसी जानकारी हर किसी को दिखाना सही नहीं है।


कैसे ऑन करें : Settings में जाकर Privacy पर टैप करें। यहां आपको Last Seen and Online, Profile Photo, About, Links और Status के लिए अलग-अलग ऑप्शन मिलेंगे। इन्हें My Contacts पर सेट करें, या खास लोगों को छोड़कर बाकी सबसे छिपाने के लिए My Contacts Except का इस्तेमाल करें।


फायदा : इससे आपकी पर्सनल जानकारी सिर्फ भरोसेमंद कॉन्टैक्ट्स तक ही सीमित रहती है, जिससे अनजान लोगों द्वारा आपकी एक्टिविटी ट्रैक करने का खतरा कम हो जाता है।


3. अनजान नंबरों की कॉल्स को Silence करें

स्पैम और फ्रॉड कॉल्स आज भी एक बड़ी परेशानी बने हुए हैं। WhatsApp का Silence Unknown Callers फीचर ऐसे नंबरों की कॉल्स से आपके फोन को बजने से रोकता है जिन्हें आप नहीं पहचानते।


कैसे ऑन करें : Settings में जाकर Privacy पर टैप करें, फिर Calls में जाकर Silence Unknown Callers को इनेबल कर दें।


फायदा : साइलेंस की गई कॉल्स आपके Calls टैब में दिखती रहती हैं, जिन्हें आप बिना डिस्टर्ब हुए बाद में आराम से चेक कर सकते हैं, और स्पैम कॉल्स से होने वाली फिशिंग कोशिशों से भी बचे रहते हैं।


4. Chat Lock और App Lock इनेबल करें

अगर आप गलती से अपना फोन ऑफिस या किसी पब्लिक जगह पर भूल जाएं, तो कोई भी आपकी चैट्स में झांक सकता है। WhatsApp का Chat Lock और App Lock फीचर आपकी बातचीत को फोन अनलॉक होने पर भी सेफ रखता है।


कैसे ऑन करें : किसी खास चैट को लॉक करने के लिए उस चैट को ओपन करें, कॉन्टैक्ट नाम पर टैप करें और Chat Lock को इनेबल करें। पूरे ऐप को लॉक करने के लिए Settings > Privacy > App Lock में जाएं और इसे ऑन करें।


फायदा : लॉक की गई चैट्स आपके रेगुलर इनबॉक्स से अलग रखी जाती हैं और इन्हें खोलने के लिए बायोमेट्रिक या पासवर्ड ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है, जिससे सेंसिटिव बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहती है।


5. कॉल्स के दौरान अपना IP एड्रेस सुरक्षित रखें

अगर आप कॉल्स के दौरान एक्स्ट्रा प्राइवेसी चाहते हैं, तो आप अपना IP एड्रेस भी प्रोटेक्ट कर सकते हैं। इसे ऑन करने पर आपकी कॉल्स WhatsApp के सर्वर के जरिए रूट होती हैं, जिससे सामने वाले को आपका IP एड्रेस नहीं दिखता और आपकी एप्रॉक्सिमेट लोकेशन सामने आने का खतरा खत्म हो जाता है।


कैसे ऑन करें : Settings > Privacy > Advanced में जाकर Protect IP Address in Calls को इनेबल करें।


फायदा : यह फीचर आपकी अप्रॉक्सिमेट लोकेशन को अनजान कॉलर्स से छिपाता है, हालांकि ध्यान रहे कि इस रूटिंग की वजह से कॉल क्वालिटी पर हल्का असर पड़ सकता है।


WhatsApp Privacy Settings

WhatsApp हमेशा अपडेट रखें

WhatsApp में समय-समय पर नए सिक्योरिटी पैच और फीचर अपडेट्स आते रहते हैं, जो नई तरह के स्कैम और बग्स से बचाने के लिए जरूरी होते हैं। कई बार पुराने वर्जन में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर ही हैकर्स अटैक करते हैं। इसलिए अपने Play Store या App Store से समय-समय पर चेक करते रहें कि आपका WhatsApp लेटेस्ट वर्जन पर अपडेटेड है या नहीं। Auto-Update ऑन रखना इसका सबसे आसान तरीका है।


WhatsApp हैक करने के लेटेस्ट तरीके, और इनसे कैसे बचें

अब आपको उन दो सबसे कॉमन और लेटेस्ट तरीकों के बारे में भी बता देते हैं जिनसे आजकल ज्यादातर लोगों का WhatsApp अकाउंट हैक किया जा रहा है :


1. 6-डिजिट कोड फॉरवर्ड स्कैम : इसमें हैकर आपके नंबर को अपने डिवाइस पर रजिस्टर करने की कोशिश करता है, जिससे आपके पास एक 6-डिजिट वेरिफिकेशन कोड आता है। इसके बाद वह आपको किसी जान-पहचान के हैक हो चुके अकाउंट से मैसेज भेजकर कहता है कि "गलती से मैंने अपना कोड आपको भेज दिया, कृपया वापस भेज दें"। अगर आप वह कोड फॉरवर्ड कर देते हैं, तो आपका अकाउंट तुरंत उनके कंट्रोल में चला जाता है। बचाव : कभी भी किसी को अपना 6-डिजिट वेरिफिकेशन कोड न भेजें, चाहे मांगने वाला कोई पहचान का व्यक्ति ही क्यों न लगे।


2. कॉल-फॉरवर्डिंग कोड स्कैम : इस नए तरीके में स्कैमर यूजर को **21*नंबर# जैसा एक कोड डायल करने के लिए कहते हैं, यह बताकर कि इससे कोई "नेटवर्क इशू" या "लाइन वेरिफिकेशन" ठीक हो जाएगी। असल में यह कोड आपकी सभी इनकमिंग कॉल्स को स्कैमर के नंबर पर फॉरवर्ड कर देता है। जैसे ही WhatsApp वेरिफिकेशन के लिए कॉल करता है, वह कॉल सीधे हैकर के पास चली जाती है और वह आपका अकाउंट एक्सेस कर लेता है। बचाव : किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट पर बताए गए ऐसे कोड कभी डायल न करें, और अपने फोन की Call Forwarding सेटिंग को समय-समय पर चेक करते रहें।


यह भी पढ़ें:

WhatsApp में आया नया Message Bubbles UI और Borderless Media Display, जानें क्या-क्या बदला

5.5G (5G-Advanced) क्या है? जानें 5G से कितना अलग है और भारत में कब आएगा

Arattai Messenger New UI Update: नया इंटरफेस, डार्क मोड और कई बड़े बदलाव


बोनस टिप : फर्जी WhatsApp APK से रहें सावधान

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर आपको कई लोग यह कहते मिल जाएंगे कि "फलां WhatsApp APK डाउनलोड कर लो, इसमें एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं"। ऐसे थर्ड-पार्टी या मॉडिफाइड APK (जैसे GB WhatsApp जैसे अनऑफिशियल वर्जन) न तो Google Play Store से आते हैं और न ही इन्हें WhatsApp खुद सपोर्ट करता है। इनमें मालवेयर या स्पाईवेयर छिपा हो सकता है, जो आपका डेटा चुरा सकता है या आपका अकाउंट बैन भी करवा सकता है। हमेशा WhatsApp सिर्फ Google Play Store या Apple App Store से ही डाउनलोड करें, किसी भी अनजान वेबसाइट या लिंक से मिलने वाले APK फाइल पर भरोसा न करें।


FAQ (लोग ये भी पूछते हैं)

Q1: WhatsApp Two-Step Verification PIN भूल जाएं तो क्या करें?
Ans: अगर आपने PIN के साथ रिकवरी ईमेल एड्रेस दिया है, तो WhatsApp उस ईमेल पर एक लिंक भेजकर आपको PIN रीसेट करने का ऑप्शन देता है।


Q2: क्या कोई मेरा WhatsApp बिना OTP के हैक कर सकता है?
Ans: आमतौर पर नहीं, लेकिन कॉल-फॉरवर्डिंग कोड जैसे तरीकों से हैकर आपकी वेरिफिकेशन कॉल को इंटरसेप्ट कर सकता है, इसलिए अनजान कोड डायल करने से बचना जरूरी है।


Q3: WhatsApp पर किसी को अनजान नंबर से बार-बार कॉल आ रही है, क्या करें?
Ans: Settings > Privacy > Calls में जाकर Silence Unknown Callers फीचर ऑन कर दें, इससे अनजान नंबरों की कॉल्स आपका फोन नहीं बजाएंगी।


Q4: क्या GB WhatsApp या मॉडिफाइड WhatsApp इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
Ans: नहीं, ऐसे अनऑफिशियल APK इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि इनमें मालवेयर छिपा हो सकता है और WhatsApp ऐसे अकाउंट्स को बैन भी कर सकता है।


Q5: WhatsApp चैट लॉक कैसे करें?
Ans: जिस चैट को लॉक करना है उसे ओपन करें, कॉन्टैक्ट नाम पर टैप करें और Chat Lock ऑप्शन को इनेबल कर दें।


निष्कर्ष (Conclusion)

आई होप यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, ऐसी ही जानकारी आपको आगे भी मिलती रहेगी। बस आपको यह आर्टिकल अपने दोस्तों को WhatsApp वगैरा पर शेयर करना है, जिससे वह भी इसे पढ़कर या समझकर जान सकें कि खुद को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। ऐसी ही लेटेस्ट टेक अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट KPG Tech News को बुकमार्क और फॉलो करते रहें।


यह भी पढ़ें: WhatsApp Web Calling Update: अब बिना ऐप डाउनलोड किए करें Audio और Video Call, मिले कई नए फीचर्स


इस न्यूज़ को सुनें
Powered by Sarvam AI